भूगोल की परिभाषा
नमस्कार दोस्तों Sarkaripen.com में आप लोगो का स्वागत है क्या आप भूगोल की परिभाषा की जानकारी पाना चाहते है , आज के समय किसी भी नौकरी की प्रतियोगिता की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण विषय है तथा Bhugol ki paribhasha in hindi की जानकारी होना बहुत आवश्यक है , इसलिए आज हम Bhugol ki paribhasha विषय के बारे में बात करेंगे । निचे definition of geography की जानकारी निम्नवत है ।
⦿ सर्वप्रथम भूगोल शब्द का प्रयोग इरेटॉस्थेनीज, एक ग्रीक विद्वान (276–194 ई.पू.) ने किया। यह शब्द ग्रीक भाषा के दो मूल 'Geo' ( पृथ्वी ) 'Graphos' ( वर्णन ) से प्राप्त किया गया है। दोनों को एक साथ रखने पर इसका अर्थ बनता है, पृथ्वी का वर्णन ।
⦿ भूगोल के नामकरण एवं इस विषय को प्राथमिक स्तर पर व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने का श्रेय यूनान के निवासियों को जाता है ।
⦿ हिकेटियस ने अपनी पुस्तक जस पीरियोडस अर्थात ' पृथ्वी का वर्णन ' में सर्वप्रथम भौगोलिक तत्वों का क्रमबद्ध समावेश किया ।
⦿ अध्ययन के लिए स्वतंत्र विषय के रूप में भूगोल को 19वीं शताब्दी में ही मान्यता मिली ।
⦿ 20वीं शताब्दी के आरंभ में भूगोल मनुष्य और पर्यावरण के पारस्परिक संबंधों के अध्ययन के रूप में विकसित हुआ । इसकी दो विचारधाराएँ थीं -
1. संभववाद : इसके अनुसार मनुष्य अपने पर्यावरण में परिवर्तन करने में समर्थ है तथा वह प्रकृतिप्रदत्त अनेक संभावनाओं को अपनी इच्छा के अनुसार उपयोग कर सकता है। इस विचारधारा के समर्थक हैं भूगोलवेत्ता-वाइडल-डि-ला ब्लाश और फैब्रे ।
2. निश्चयवाद : इसके अनुसार मनुष्य के सारे काम पर्यावरण द्वारा निर्धारित होते हैं , अतः मनुष्य को स्वेच्छापूर्वक कुछ करने की स्वतंत्रता कम है । इस विचारधारा के प्रमुख समर्थक हैं भूगोलवेत्ता रिटर , रैटजेल ( नवीन निश्चयवाद का संस्थापक ) , एलन सेम्पुल और हटिंगटन ।
भूगोल की परिभाषा
1. " भूगोल एक ऐसा स्वतंत्र विषय है जिसका उद्देश्य लोगों को विश्व, आकाशीय पिंडों, स्थल, महासागरों, जीव-जन्तुओं, वनस्पति, फलों तथा भू-धरातल के क्षेत्रों में देखी जाने वाली प्रत्येक अन्य वस्तु का ज्ञान प्राप्त कराना है । " - स्ट्रैबो
2. " भूगोल पृथ्वी की झलक को स्वर्ग में देखने वाला आभामय विज्ञान है । " - कलैडियस, टॉलमी
3. " भूगोल वह विज्ञान है, जिसमें पृथ्वी को स्वतंत्र ग्रह के रूप में मान्यता देते हुए उसके समस्त लक्षणों, घटनाओं एवं उसके अन्तः सम्बन्ध का अध्ययन किया जाता है । " - कार्ड रिटर
4. " भूगोल में पृथ्वी के उस भाग का अध्ययन किया जाता है, जो मानव के रहने का स्थान है । " - ऑर्थर होम्स
व्यक्ति | उपलब्धि |
---|---|
डिकेटियस | भूगोल का जनक |
अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट | वर्तमान भूगोल का जनक |
इरेटॉस्थनीज | व्यवस्थित भूगोल का जनक |
पोलीडोनियम | भौतिक भूगोल का जनक |
कार्ल-ओ-सावर | सांस्कृतिक भूगोल का जनक |
थेल्स व एनेक्सीमीण्डर | गणितीय भूगोल के संस्थापक |
मार्टिन वैहम | विश्व ग्लोब का निर्माता |
अनेग्जी मेण्डर | विश्व मानचित्र के निर्माणकर्त्ता |
स्ट्राबो | भौगोलिक विश्वकोश का रचनाकार |
यह भी देखें
LATEST JOB श्रोत- अमर उजाला अखबार | |
---|---|
New Vacancy श्रोत- अमर उजाला अखबार ( आज की नौकरी ) | CLICK HERE |
पुस्तके ( BOOKS ) | |
---|---|
भारत का प्राचीन इतिहास | CLICK HERE |
भारत का मध्यकालीन इतिहास | CLICK HERE |
भारत का आधुनिक इतिहास | CLICK HERE |
विश्व इतिहास | CLICK HERE |
सामान्य ज्ञान | CLICK HERE |
भारतीय संविधान | CLICK HERE |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | CLICK HERE |
भारतीय अर्थव्यवस्था | CLICK HERE |
कंप्यूटर | CLICK HERE |
खेल कूद | CLICK HERE |
भूगोल | CLICK HERE |
भारत का भूगोल | CLICK HERE |
भौतिक विज्ञान | CLICK HERE |
⦿ दोस्तों अगर आप लोगो को यह जानकारी अच्छी ,महत्वपूर्ण लगी तो कृपया अपने दोस्तों के साथ जरूर share करे ।
0 टिप्पणियाँ