भारत के महान शहीदों की सूचि
नमस्कार दोस्तों Sarkaripen.com में आप लोगो का स्वागत है क्या आप भारत के महान शहीदों की सूचि की जानकारी पाना चाहते है , आज के समय किसी भी नौकरी की प्रतियोगिता की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण विषय है तथा Bharat ke mahan sahido ki list in hindi की जानकारी होना बहुत आवश्यक है , इसलिए आज हम Bharat ke mahan sahido के विषय में बात करेंगे । निचे List of great martyrs of India की जानकारी निम्नवत है ।
नाम | सम्बंधित घटनाये | सजा |
---|---|---|
खुदीराम बोस | 1908 ई . में सेशन जज किंग्सफोर्ड की गाड़ी पर बम फेंकने के कारण बेणी रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार हुए | 11 अगस्त , 1908 ई . को फाँसी दे दी गई |
राजेन्द्र लाहिड़ी | दक्षिणेश्वर बम काण्ड तथा काकोरी डाक गाड़ी डकैती काण्ड के सिलसिले में गिरफ्तार हुये | 17 दिसम्बर , 1927 ई . को गोण्डा की जेल में इन्हें फाँसी दे दी गई |
राम प्रसाद बिस्मिल | मैनपुरी षडयंत्र एवं काकोरी कांड का योजनाकार , इसी कांड में बंदी बनाया गया |
19 दिसम्बर , 1927 को गोरखपुर जेल में फाँसी दे दी गई |
अशफाकउल्ला खाँ | 19 अगस्त , 1925 ई . को काकोरी डाकगाड़ी डकैती केस के अभियोग में बंदी बनाया गया | 19 दिसम्बर , 1927 ई . को फैजाबाद जेल में फाँसी दे दी गई |
ऊधम सिंह | 13 मार्च , 1940 ई . को सर माइकल - ओ - डायर को कैक्सटन हॉल , लंदन में गोली मारने के कारण गिरफ्तार हुए | 31 जुलाई , 1940 ई . को पेंटनविले जेल में फाँसी दे दी गई |
भगत सिंह | सॉण्डर्स की हत्या तथा 8 अप्रैल , 1929 ई . को केन्द्रीय विधान सभा ( जो आज लोकसभा है ) में बम फेंकने के सिलसिले में गिरफ्तारी | सॉण्डर्स की हत्या के केस में मौत की सजा हुई तथा 23 मार्च , 1931 ई . को फाँसी पर चढ़कर शहीद हो गये |
सुखदेव | सॉण्डर्स की हत्या के केस में मौत की सजा हुई । 15 अप्रैल , 1929 ई. को गिरफ्तार हुए | 23 मार्च , 1931 ई . को भगत सिंह के साथ फाँसी दे दी गई |
राजगुरु | 17 दिसम्बर , 1928 ई . को सॉण्डर्स की हत्या में भाग लेने के कारण 30 दिसम्बर , 1929 ई . को पूना में एक मोटर गैराज में गिरफ्तार हुए | 23 मार्च , 1931 ई . को केन्द्रीय जेल लाहौर में भगत सिंह और सुखदेव के साथ फाँसी दे दी गई |
बटुकेश्वर दत्त | भगत सिंह के साथ केन्द्रीय असेम्बली में बम फेंकने के आरोप में गिरफ्तार हुए | इन्हें आजीवन कारावास का दंड मिला |
चन्द्रशेखर आजाद | काकोरी डाकगाड़ी डकैती केस के मुख्य अभियुक्त व अंग्रेजी सरकार ने इन्हें जिन्दा या मुर्दा पकड़ने के लिए तीस हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की | 27 फरवरी , 1931 ई . को अल्फ्रेड पार्क ( इलाहाबाद ) में शहीद हुए |
मास्टर अमीचन्द | दिल्ली षड्यंत्र के प्रमुख क्रान्तिकारी अमीचन्द फरवरी, 1914 ई . में वायसराय लॉर्ड हार्डिंग की हत्या करने के आरोप में बन्दी बनाये गये | 8 मई,1915 ई . को चार साथियों के साथ इन्हें फाँसी दे दी गई |
अवध बिहारी बोस | दिल्ली षड्यंत्र केस एवं लाहौर बम काण्ड के आरोप में फरवरी , 1914 ई . में इन्हें बन्दी बनाया गया | 8 मई , 1915 ई . को फाँसी दे दी गई |
दामोदर चापेकर | 22 जून , 1897 ई . को प्लेग कमिश्नर रैण्ड और लेफ्टिनेंट एयर्स्ट की हत्या के सिलसिले में अपने भाइयों के साथ गिरफ्तार हुए नोट : रैण्ड एवं एयर्स्ट की हत्या यूरोपियों की प्रथम राजनैतिक हत्या थी |
18 अप्रैल , 1898 ई . को फाँसी के तख्ते पर चढ़ कर शहीद हो गये । इनके भाई बालकृष्ण चापेकर को 12 मई , 1899 . ई . तथा वासुदेव चापेकर को 8 मई , 1899 ई . को फाँसी पर लटका दिया गया |
मदन लाल धींगरा | 1 जुलाई , 1909 ई . में कर्नल विलियम कर्जन वाइली ( इंडिया ऑफिस में राजनीतिक सहायक ) की हत्या करने के कारण गिरफ्तार हुए | 16 अगस्त , 1909 ई . को इन्हें फाँसी पर चढ़ा दिया गया |
वासुदेव बलवंत फड़के | एक सशस्त्र सेना बनाकर ब्रिटिश सरकार का विरोध करने के कारण 21 जुलाई , 1879 ई . को गिरफ्तार हुए | कालापानी की सजा के सिलसिले में अदन में आमरण अनशन करके 17 फरवरी , 1883 ई . को प्राण त्याग दिये |
करतार सिंह सराबा | गदर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता तथा लाहौर सैनिक षड्यंत्र के नेता की हैसियत से गिरफ्तार किये गये । | 16 नवम्बर , 1915 ई . को फाँसी के तख्ते पर झूलते हुए शहीद हो गये |
अनन्त कान्हरे | नासिक के जैक्सन हत्याकाण्ड के प्रमुख अभियुक्त होने के कारण बंदी बनाये गये | 19 अप्रैल , 1910 ई . को इन्हें फाँसी दे दी गई |
सुभाषचन्द्र बोस | 21 अक्टूबर , 1943 ई . को सिंगापुर में आजाद भारत के अस्थायी सरकार की स्थापना की घोषणा की तथा जापानी सेना की सहायता से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पर अधिकार करते हुए, 1944 ई . में भारतीय सीमा के इम्फाल क्षेत्र में प्रवेश किया | 18 अगस्त , 1945 ई . को वायुयान दुर्घटना में इनकी मृत्यु हो गई परन्तु इस दुर्घटना को अभी तक प्रमाणिक नहीं माना गया है |
विष्णु गणेश पिंगल | 23 मार्च , 1915 ई . को विस्फोटक बमों के साथ गिरफ्तार कर लिए गए | 17 नवम्बर , 1915 ई . को इन्हें फाँसी दे दी गई |
ब्रजकिशोर चक्रवर्ती | मिदनापुर के जिला मजिस्ट्रेट बर्ज पर गोली चलाने के आरोप में 2 सितम्बर 1933 ई . को गिरफ्तार कर लिये गये | 26 अक्टूबर , 1934 ई . को फाँसी पर इन्हें लटका दिया गया |
कुसाल कोंवर | 9 अक्टूबर , 1942 ई . को ब्रिटिश सैनिक गाड़ी को पटरी से उतारने के संदेह में गिरफ्तार हुए | 16 जून , 1943 ई . को इन्हें फाँसी दे दी गई |
असित भट्टाचार्य | 13 मार्च , 1933 ई . को हबीबगंज में हुई डाक डकैती तथा हत्या के अन्य मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये | 2 जुलाई , 1934 ई . को सिलहट जेल में इन्हें फाँसी दे दी गई |
जगन्नाथ शिन्दे | शोलापुर थाने पर हुए हमले का अभियोग लगाकर इन्हें बन्दी बनाया गया | 12 जनवरी , 1931 ई . में इन्हें फाँसी दे दी गई |
हरकिशन | 23 दिसम्बर , 1930 ई . को पंजाब के गवर्नर पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुए | 9 जून , 1931 ई . को इन्हें फाँसी दे दी गई |
सूर्यसेन ( मास्टर दा ) | 18 अप्रैल , 1930 ई . में चटगाँव स्थित ब्रिटिश शस्त्रागार पर आक्रमण में भाग लेने के कारण गिरफ्तार हुए | 12 जनवरी , 1934 ई . को इन्हें फाँसी पर लटका दिया गया |
लाला लाजपत राय | 17 नवम्बर , 1928 ई . के साइमन कमीशन का विरोध करने पर पुलिस के द्वारा पाश्विक लाठी प्रहारों के शिकार हुए | लाठी प्रहार के कारण उनका देहांत हो गया |
यह भी देखें
LATEST JOB श्रोत- अमर उजाला अखबार | |
---|---|
New Vacancy श्रोत- अमर उजाला अखबार ( आज की नौकरी ) | CLICK HERE |
पुस्तके ( BOOKS ) | |
---|---|
भारत का प्राचीन इतिहास | CLICK HERE |
भारत का मध्यकालीन इतिहास | CLICK HERE |
भारत का आधुनिक इतिहास | CLICK HERE |
विश्व इतिहास | CLICK HERE |
सामान्य ज्ञान | CLICK HERE |
भारतीय संविधान | CLICK HERE |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | CLICK HERE |
भारतीय अर्थव्यवस्था | CLICK HERE |
कंप्यूटर | CLICK HERE |
खेल कूद | CLICK HERE |
भूगोल | CLICK HERE |
भारत का भूगोल | CLICK HERE |
भौतिक विज्ञान | CLICK HERE |
⦿ दोस्तों अगर आप लोगो को यह जानकारी अच्छी ,महत्वपूर्ण लगी तो कृपया अपने दोस्तों के साथ जरूर share करे ।
0 टिप्पणियाँ