1857 ई . की महान क्रांति
नमस्कार दोस्तों Sarkaripen.com में आप लोगो का स्वागत है क्या आप भारत में 1857 ई . की महान क्रांति की जानकारी पाना चाहते है , आज के समय किसी भी नौकरी की प्रतियोगिता की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण विषय है तथा Bharat me 1857 ki mahan kranti in hindi की जानकारी होना बहुत आवश्यक है , इसलिए आज हम 1857 ki mahan kranti विषय के बारे में बात करेंगे । निचे Great revolution of 1857 in india की जानकारी निम्नवत है ।
⦿ 1856 में अंग्रेजों ने पुरानी बंदूक ब्राऊन बैस के स्थान पर नई एनफील्ड राइफल को प्रयोग करने का निर्णय लिया । उसके लिए जो कारतूस बनाए गए उन्हें राइफल में भरने से पहले मुँह से खोलना पड़ता था । इन कारतूसों में गाय और सुअर की चर्बी का प्रयोग किया गया था । यह चर्बी वाला कारतूस ही 1857 की क्रांति का प्रमुख कारण बना ।
⦿ 29 मार्च , 1857 ई . को मंगल पांडे नामक एक सैनिक ने बैरकपुर में गाय की चर्बी मिले कारतूसों को मुँह से काटने से स्पष्ट मना कर दिया था , फलस्वरूप उसे गिरफ्तार कर 8 अप्रैल , 1857 को फाँसी दे दी गई । मंगल पांडे का संबंध 34वाँ बंगाल नेटिव इन्फैन्ट्री ( BNI ) से था ।
⦿ 10 मई , 1857 के दिन मेरठ की पैदल टुकड़ी 20 N . I . से 1857 ई . की क्रांति की शुरुआत हुई ।
⦿ 1857 ई . में क्रांति के समय भारत का गवर्नर जेनरल लॉर्ड कैनिंग एवं इंग्लैंड के प्रधानमंत्री पार्मस्टेन ( लिबरल ) थे ।
नोट : अंग्रेजी भारतीय सेना का निर्माण 1748 ई . में आरंभ हुआ । उस समय मेजर स्ट्रिंजर लॉरेंस को अंग्रेजी भारतीय सेना का जनक पुकारा गया । |
⦿ 1857 की क्रांति के असफलता के उपरान्त सेना में अंग्रेज सैनिकों और पदाधिकारियों की संख्या में वृद्धि की गयी । बंगाल की सेना में भारतीयों और अंग्रेज सैनिकों का अनुपात 2 : 1 का रखा गया , बम्बई और मद्रास की सेनाओं में यह अनुपात 5 : 2 का रखा गया ।
⦿ 1857 के मामले की जाँच हेतु पील कमीशन को नियुक्त किया गया था ।
⦿ बिहार , अबध तथा अन्य उन स्थानों के व्यक्तियों को , जिन्होंने 1857 ई . के क्रांति में भाग लिया था , गैर लड़ाकू घोषित किया गया और सेना में उनकी संख्या कम कर दी गई तथा सिख ,गोरखा और पठानों को जिन्होंने 1857 के क्रांति को दबाने में अंग्रेजों की मदद की थी , लड़ाकू जातियाँ घोषित की गयी और उन्हें बड़ी संख्या में सेना में भर्ती किया गया ।
नोट : भारतीय को सेना में ऊँचे से ऊँचा प्राप्त होने वाला पद सूबेदार का था । |
⦿ ह्यूरोज ने लक्ष्मीबाई की वीरता से प्रभावित होकर कहा था कि क्रांतिकारियों में वह एक अकेली मर्द थी ।
1857 ई. की क्रांति के बारे में इतिहासकार के मत
मत | इतिहासकार |
---|---|
यह भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था | बी . डी . सावरकर |
यह राष्ट्रीय विद्रोह था | डिजरायली |
यह पूर्णतया सिपाही विद्रोह था | सर जॉन लरिन्स एवं सीले |
यह अंग्रेजों के विरुद्ध हिन्दू एवं मुसलमानों का षड्यंत्र था | जेम्स आउट्रम , डब्ल्यू . टेलर |
बर्बरता तथा सभ्यता के बीच युद्ध था | टी . आर होम्स |
यह धर्मान्धों का ईसाइयों के विरुद्ध युद्ध था | एल . ई . आर . रीज़ |
1857 ई. की महान क्रांति के प्रमुख केंद्र,भारतीय नायक,विद्रोह की तिथि
केंद्र | भारतीय नायक | विद्रोह की तिथि |
---|---|---|
दिल्ली | बहादुरशाह जफर बख्त खाँ ( सैन्य नेतृत्व ) | 11 , 12 मई , 1857 ई . |
कानपुर | नाना साहब ( धुन्धु पंत ) , तात्या टोपे ( सैन्य नेतृत्व ) | 5 जून , 1857 ई . |
लखनऊ | बेगम हजरत महल | 4 जून , 1857 ई . |
झाँसी | रानी लक्ष्मीबाई | जून , 1857 ई . |
इलाहाबाद | लियाकत अली | 1857 ई . |
जगदीशपुर | कुँअर सिंह | अगस्त , 1857 ई . |
बरेली | खान बहादुर खाँ | 1857 ई . |
फैजाबाद | मौलवी अहमद उल्ला | 1857 ई . |
फतेहपुर | अजीमुल्ला | 1857 ई . |
1857 ई. की महान क्रांति के प्रमुख केंद्र, ब्रिटिश नायक विद्रोह दबाने वाले, तिथि विद्रोह दबाने की
केंद्र | ब्रिटिश नायक ( विद्रोह दबाने वाले ) | तिथि ( विद्रोह दबाने की ) |
---|---|---|
दिल्ली | निकलसन ( मारा गया ) एवं हडसन | 21 सितम्बर , 1857 ई . |
कानपुर | कैंपबेल | 6 सितम्बर , 1857 ई . |
लखनऊ | हेनरी लॉरेन्स ( मारा गया ) , कैंपबेल | मार्च , 1858 ई . |
झाँसी | ह्यूरोज | 3 अप्रैल , 1858 ई . |
इलाहाबाद | कर्नल नील | 1858 ई . |
जगदीशपुर | विलियम टेलर एवं विंसेट आयर | 1858 ई . |
बरेली | हडसन | 1858 ई . |
फैजाबाद | कर्नल नील | 1858 ई . |
फतेहपुर | जेनरल रेनर्ड | 1858 ई . |
नोट : तात्या टोपे का वास्तविक नाम रामचंद्र पांडुरंग था , 18 अप्रैल ,1859 को शिवपुरी में अंग्रेजो द्वारा इन्हे फांसी पर लटका दिया गया था । |
यह भी देखें
LATEST JOB श्रोत- अमर उजाला अखबार | |
---|---|
New Vacancy श्रोत- अमर उजाला अखबार ( आज की नौकरी ) | CLICK HERE |
पुस्तके ( BOOKS ) | |
---|---|
भारत का प्राचीन इतिहास | CLICK HERE |
भारत का मध्यकालीन इतिहास | CLICK HERE |
भारत का आधुनिक इतिहास | CLICK HERE |
विश्व इतिहास | CLICK HERE |
सामान्य ज्ञान | CLICK HERE |
भारतीय संविधान | CLICK HERE |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | CLICK HERE |
भारतीय अर्थव्यवस्था | CLICK HERE |
कंप्यूटर | CLICK HERE |
खेल कूद | CLICK HERE |
भूगोल | CLICK HERE |
भारत का भूगोल | CLICK HERE |
भौतिक विज्ञान | CLICK HERE |
⦿ दोस्तों अगर आप लोगो को यह जानकारी अच्छी ,महत्वपूर्ण लगी तो कृपया अपने दोस्तों के साथ जरूर share करे ।
0 टिप्पणियाँ