एशियाई खेल

नमस्कार दोस्तों Sarkaripen.com में आप लोगो का स्वागत है क्या आप एशियाई खेल की जानकारी पाना चाहते है , आज के समय किसी भी नौकरी की प्रतियोगिता की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण विषय है तथा Asian games in hindi की जानकारी होना बहुत आवश्यक है , इसलिए आज हम About asian games के बारे में बात करेंगे । निचे एशियाई खेल की जानकारी निम्नवत है ।

Asian games,asiyai khel,एशियाई खेल
Asian games

⦿ एशियाई खेल का प्रारंभ 4 मार्च , 1951 को नई दिल्ली में हुआ ।

⦿ एशियाई खेल संघ ने चमकते सूरज को अपना प्रतीक चिह्न घोषित किया ।

वर्ष आयोजन स्थल देशो की संख्या खेलो की संख्या
1951 नई दिल्ली 11 06
1954 मनीला 18 08
1958 टोकियो 20 13
1962 जकार्ता 16 13
1966 बैंकाक 18 14
1970 बैंकाक 18 13
1974 तेहरान 25 16
1978 बैंकाक 25 19
1982 नई दिल्ली 33 21
1986 सिओल 27 25
1990 बीजिंग 37 27
1994 हिरोशिमा 42 34
1998 बैंकाक 41 38
2002 बुसान 44 38
2006 दोहा 45 39
2010 गुआंगझू 45 42
2014 इंचियोन 45 36
2018 जकार्ता 46 40
2022 हांगझू --- ---
2026 नगोया --- ---

18वाँ एशियाई खेल , 2018 : कुछ विशेष तथ्य

⦿ आयोजन अवधि : 18 अगस्त से 2 सितम्बर 2018 

⦿ आयोजन स्थल : जकार्ता और पालेमबांग 

⦿ उद्घाटनकर्ता : इण्डोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो 

⦿ समापनकर्ता : ओलम्पिक कौंसिल आफ एशिया के अध्यक्ष अहमद अल-फहद अल-सबा 

⦿ खिलाड़ियों की ओर से शपथ : अर्की डिकानिया विष्णु ( बास्केट बॉल खिलाड़ी इण्डोनेशिया ) 

⦿ शुभंकर ( Mascot ) : भिन-भिन ( स्वर्ग की चिड़िया ) , काका ( एक सिंग वाला गैंडा ) व अतुंग ( एक हिरण ) 

⦿ लक्ष्य ( Motto ) : एनर्जी ऑफ एशिया 

⦿ थीम सांग : मेराइड बिन्ताग ( जिसका अर्थ सितारों को छुए )  

⦿ खेलों की संख्या एवं स्पर्धाएं : 40 खेल , 465 स्पर्धाएं 

⦿ शामिल देश एवं खिलाड़ियों की संख्या : 45 देश एवं 11,720 खिलाड़ी  

⦿ सर्वश्रेष्ठ एथलीट : तैराक रिकाकों इकी ( जापान ) 

⦿ एशियाई खेलों में पहली बार इस्पोर्ट्स और कैनोए पोलो ( Esports and canoe polo ) खेलों को प्रदर्शन के तौर पर शामिल किया गया । इन दो खेलों के लिए पदक वर्ष 2022 में हांगझू चीन में प्रदान किए जाएंगे । 

⦿ एशियाई खेलों के इतिहास में हॉकी में पहली बार ' वीडियो रेफरल सिस्टम ' का प्रयोग किया गया ।

⦿ 18वें एशियाई खेल , 2018 में शामिल दस नए खेल : 1. 3x3 बॉस्केट बॉल 2. ब्रिज ( ताश के पत्तों का खेल ) 3. जेट स्की 4. पाराग्लाइडिंग 5. पेनकॉक सिलाट 6. जुजित्सु 7. सांबो 8. कुराश 9. रॉक क्लाइंबिंग 10. रोलर स्पोर्ट्स 

⦿ 17 वें एशियाई खेल का समापन 4 अक्टूबर , 2014 को हुआ 

18 वें एशियाई खेलो ( 2018 ) में पदक तालिका में प्रथम दस देश

देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
चीन 132 92 65 289
जापान 75 56 74 205
द. कोरिया 49 58 70 177
इंडोनेशिया 31 24 43 98
उज्वेकिस्तान 21 24 25 70
ईरान 20 20 22 62
चीनी ताइपे 17 19 31 67
भारत 15 24 30 69
कज़ाकिस्तान 15 17 44 76
उत्तर कोरिया 12 12 13 37

18 वें एशियाई खेलों के कुछ प्रमुख व्यक्तिगत स्पर्द्धाओं एवं टीम स्पर्द्धाओं के विजेता

पुरुष
स्पर्द्धां स्वर्ण रजत
100 मी . एस यू बिंगटियान ( चीन ) टोसिन ओंगनडे ( कतर )
200 मी . कोइके यूकी ( जापान ) यंग चाऊ हान ( चीनी ताइपे )
400 मी . अब्दलेलाह ( कतर ) मोहम्मद अनस ( भारत )
हॉकी जापान मलेशिया
फुटबॉल दक्षिण कोरिया जापान
बॉलीबॉल ईरान दक्षिण कोरिया
कबड्डी ईरान दक्षिण कोरिया
बास्केट बॉल चीन ईरान

महिला
स्पर्द्धां स्वर्ण रजत
100 मी . इडिडोंग ओडियोंग ( बहरीन ) दुतीचंद ( भारत )
200 मी . इंडिडोंग ओडियोंग ( बहरीन ) दुतीचंद ( भारत )
400 मी . सल्वा नासिर ( बहरीन ) हिमादास ( भारत )
हॉकी जापान भारत
फुटबॉल जापान चीन
बॉलीबॉल चीन थाईलैंड
कबड्डी ईरान भारत
बास्केट बॉल चीन द . कोरिया

नोट : पुरुष की मैराथन दौड़ जापान के इनोई हिरोतो तथा महिलाओ की मैराथन बहरीन की चेलिमो रोज ने जीती ।

अब तक एशियाई खेलो में भारत को प्राप्त पदको की संख्या

वर्ष स्वर्ण रजत कांस्य कुल रैंक
1951 15 16 20 51 02
1954 04 04 05 13 05
1958 05 03 03 11 06
1962 12 13 27 52 03
1966 07 04 11 22 05
1970 06 09 10 25 05
1974 04 12 12 28 07
1978 11 11 06 28 06
1982 13 19 25 57 05
1986 05 09 23 37 05
1990 01 08 14 23 11
1994 04 03 15 22 08
1998 07 11 17 35 09
2002 10 12 13 35 08
2006 10 17 26 53 08
2010 14 17 33 64 06
2014 11 10 36 57 08
2018 15 24 30 69 08

18वें एशियाई खेल ( 2018 ) में भारत का प्रदर्शन

⦿ 18वें एशियाई खेलों के उद्घाटन में भारतीय दल का नेतृत्व भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने किया था जबकि समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल द्वारा किया गया था । 

⦿ इन खेलों में निशानेबाज रविकुमार और अपूर्वी चंदेला ने भारत के लिए पहला पदक कांस्य पदक के रूप में प्राप्त किया । 

⦿ पहलवान बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया । 

⦿ विनेश फोगाट एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला पहलवान बनी ।

⦿ निशानेबाज राही सरनोबत महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला निशानेबाज बनी ।

18 वें एशियाई खेलो (2018 ) में स्वर्ण पदक जितने वाले  भारतीय खिलाडी

व्यक्ति स्पर्धा
बजरंग पुनिया कुश्ती
विनेश फोगाट कुश्ती
सौरभ चौधरी निशानेबाजी
राही सरनोबत निशानेबाजी
स्वर्ण सिंह , दतु बाबन मोकानल , ओम प्रकाश व सुखमीत सिंह नौकायन
रोहन बपन्ना एवं दिविज शरण टेनिस
तेजिंदर पाल सिंह तूर गोला फेंक
नीरज चोपड़ा भाला फेंक
मंजीत सिंह 800 मी. दौड़
अरपिंदर सिंह ट्रिपल जंप
स्वप्ना बर्मन हेप्टाथलान
जिनसन जॉनसन 1500 मी. दौड़
एम.आर.पुवाम्मा , हिमादास , विस्माया व सरिता बेन गायकवाड़ 4 गुणा 400 मी रिले दौड़
अंकित पंथल मुक्केबाजी
प्रणव वर्धन व शिबनाथ सरकार ब्रिज

नोट : 18वें एशियाई खेल के 800 मी. दौड़ में भारत के मनजीत सिंह एवं जिनसन जॉनसन ने क्रमशः स्वर्ण एवं रजत पदक जीता । कतर के बुबकर अबदुल्लाह ने कांस्य पदक जीता ।

⦿ 15 वर्षीय निशानेबाज शार्दूल विहान ने डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीतकर एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए । 

⦿ 18वें एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रुप मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग को 26-0 से पराजित कर अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी में भारत के लिए अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की ।

नोट : 18वें एशियाई खेल-2018 में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है ।

यह भी देखें
LATEST JOB श्रोत- अमर उजाला अखबार
New Vacancy श्रोत- अमर उजाला अखबार ( आज की नौकरी ) CLICK HERE

पुस्तके ( BOOKS )
भारत का प्राचीन इतिहास CLICK HERE
भारत का मध्यकालीन इतिहास CLICK HERE
भारत का आधुनिक इतिहास CLICK HERE
विश्व इतिहास CLICK HERE
सामान्य ज्ञान CLICK HERE
भारतीय संविधान CLICK HERE
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी CLICK HERE
भारतीय अर्थव्यवस्था CLICK HERE
कंप्यूटर CLICK HERE
खेल कूद CLICK HERE
भूगोल CLICK HERE
भारत का भूगोल CLICK HERE
भौतिक विज्ञान CLICK HERE

⦿ दोस्तों अगर आप लोगो को यह जानकारी अच्छी ,महत्वपूर्ण लगी तो कृपया अपने दोस्तों के साथ जरूर share करे ।