भारत के प्रमुख शेयर बाजार
नमस्कार दोस्तों Sarkaripen.com में आप लोगो का स्वागत है क्या आप भारत के शेयर बाजार की जानकारी पाना चाहते है , आज के समय किसी भी नौकरी की प्रतियोगिता की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण विषय है तथा Bhartiya share bazar in hindi की जानकारी होना बहुत आवश्यक है , इसलिए आज हम Bharat ke share bazar के बारे में बात करेंगे । निचे Stock market of india की जानकारी निम्नवत है ।
![]() |
Stock market of india |
राष्ट्रीय शेयर बाजार ( National Stock Exchange ) : राष्ट्रीय शेयर बाजार की स्थापना की संस्तुति सन् 1991 में फेरवानी समिति ने कीथी । सन् 1992 में सरकार ने भारतीय औद्योगिक विकास बैंक ( IDBI ) को इस बाजार ( exchange ) की स्थापना का कार्य सौंपा । ( IDBI ) ही राष्ट्रीय शेयर बाजार का प्रमुख प्रवर्तक है । राष्ट्रीय शेयर बाजार ( NSE ) की प्रारंभिक अधिकृत पूंजी 25 करोड़ रुपये है । इसका मुख्यालय दक्षिण मुम्बई में वर्ली में है ।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेन्ज ( BSE ) : यह दलालस्ट्रीट में स्थित है । इसकी स्थापना 1875 ई . में स्टॉक एक्सचेन्ज मुम्बई के नाम से किया गया था , जिसे 2002 में बदलकर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेन्ज ( BSE ) कर दिया गया । 19 अगस्त , 2005 से BSE एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी में रूपान्तरित हो गया है । इसमें वर्तमान में 4800 से भी अधिक भारतीय कंपनियाँ पंजीकृत हैं ।
ओवर दी काउंटर एक्सचेन्ज ऑफ इण्डिया ( OTCEI ) : इसकी स्थापना नवम्बर 1992 में मुम्बई में की गयी । यह भारत में सर्वप्रथम ऑन लाइन ट्रेडिंग सुविधा सम्पन्न कम्प्यूटराइज्ड एक्सचेन्ज ' नैस्डेक ' के आधार पर की गयी है । OTCEI में उन कंपनियों को सूचीबद्ध किया गया है , जिनकी पूँजी का स्तर रु. 30 लाख से रु. 25 करोड़ तक हो ।
⦿ स्टॉक एक्सचेन्जों में 49 % तक विदेशी निवेश की अनुमति है । इनमें विदेशी प्रत्यक्ष निवेश ( FDI ) अधिकतम 26 % तथा शेष 23 % संस्थागत विदेशी निवेश ( FII ) हो सकता है ।
⦿ न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेन्ज में सूचीबद्ध भारत की कुछ कम्पनियाँ हैं - डॉ . रेड्डी लेबोरेटरीज , HDFC , ICICI Bank , MTNL , विदेश संचार निगम लिमिटेड , विप्रो ( WIPRO ) , टाटा मोटर्स ।
⦿ भारतीय कम्पनी अधिनियम के अन्तर्गत प्रत्येक कम्पनी को पूँजी के लिए अंशों के निर्गमन का अधिकार होता है । इस प्रकार एकत्रित की गई पूँजी अंश पूँजी या शेयर कहलाती है ।
⦿ शेयर होल्डरों के स्टॉक पर हुई कमाई को लाभांश कहते हैं ।
विश्व के प्रसिद्ध शेयर बाजारों के सूचकांक
शेयर मूल्य सूचकांक | स्टॉक एक्सचेन्ज |
---|---|
डो जोन्स | न्यूयॉर्क |
निक्की | टोकियो |
मिड डेक्स | फ्रैंकफर्ट |
हांग सेंग | हांगकांग |
सिमेक्स , स्ट्रेट्स टाइम्स | सिंगापुर |
कोस्पी | कोरिया |
सेट | थाईलैंड |
तेन | ताईवान |
शंघाई कॉम | चीन |
नासदाक | USA |
एस . एण्ड पी . | कनाडा |
बोवेस्पा | ब्राजील |
मिब्टेल | इटली |
आई.पी.सी. | मेक्सिको |
सियोल कम्पोजिट | सियोल |
FTSE - 100 | लंदन |
नोट : विश्व का सबसे पहला संगठित शेयर बाजार वर्ष 1602 में एम्सटर्डम , नीदरलैंड्स में स्थापित किया गया था । |
यह भी देखें
LATEST JOB श्रोत- अमर उजाला अखबार | |
---|---|
New Vacancy श्रोत- अमर उजाला अखबार ( आज की नौकरी ) | CLICK HERE |
पुस्तके ( BOOKS ) | |
---|---|
भारत का प्राचीन इतिहास | CLICK HERE |
भारत का मध्यकालीन इतिहास | CLICK HERE |
भारत का आधुनिक इतिहास | CLICK HERE |
विश्व इतिहास | CLICK HERE |
सामान्य ज्ञान | CLICK HERE |
भारतीय संविधान | CLICK HERE |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | CLICK HERE |
भारतीय अर्थव्यवस्था | CLICK HERE |
कंप्यूटर | CLICK HERE |
खेल कूद | CLICK HERE |
भूगोल | CLICK HERE |
भारत का भूगोल | CLICK HERE |
भौतिक विज्ञान | CLICK HERE |
⦿ दोस्तों अगर आप लोगो को यह जानकारी अच्छी ,महत्वपूर्ण लगी तो कृपया अपने दोस्तों के साथ जरूर share करे ।
0 टिप्पणियाँ