भारत के प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान

नमस्कार दोस्तों Sarkaripen.com में आप लोगो का स्वागत है क्या आप भारत के प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य/राष्ट्रीय उद्यान की जानकारी पाना चाहते है , आज के समय किसी भी नौकरी की प्रतियोगिता की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण विषय है तथा Pramukh vanyajiv abhyaranya ewam rashtriya udyan in hindi की जानकारी होना बहुत आवश्यक है इसलिए आज हम Pramukh vanyajiv abhyaranya ewam rashtriya udyan विषय के बारे में बात करेंगे । निचे Major Wildlife Sanctuaries and National Parks of India की जानकारी निम्नवत है ।

Pramukh vanyajiv abhyaranya ewam rashtriya udyan,Major Wildlife Sanctuaries and National Parks of India,प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान
Major Wildlife Sanctuaries and National Parks of India

⦿ भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क (उत्तराखण्ड) है। इसका पुराना नाम हेली नेशनल पार्क था जिसकी स्थापना 1935 ई. में की गयी थी।

⦿ देश में सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान ( 11 ) मध्यप्रदेश में है । इसे टाइगर स्टेट भी कहते हैं।

⦿ भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान जम्मू-कश्मीर के लेह जनपद में है। इसका नाम हिमिस है और यह 3,550 वर्ग किमी में विस्तृत है।

⦿ भारत का सबसे बड़ा बाघ अभयारण्य नागार्जुन सागर (आन्ध्र प्रदेश) है। इसका क्षेत्रफल 3,568 वर्ग किमी. है।

⦿ भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सलीम अली को बर्डमैन ऑफ इंडिया कहा जाता है। सलीम अली राष्ट्रीय पक्षी उद्यान जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में है।

⦿ जिम कार्बेट पार्क से रामगंगा नदी बहती है। देश में सर्वाधिक 94 वन्यजीव अभयारण्य अंडमान निकोबार द्वीप समूह में है।

⦿ डाचीगाम सैंक्चुअरी में कश्मीरी महामृग (stag) पाया जाता है।

⦿ लाली वन्य जीव अभयारण्य पासीघाट (अरूणाचल प्रदेश) में ब्रह्मपुत्र नदी के दायें किनारे पर अवस्थित है। यहाँ का पोनंग नृत्य प्रसिद्ध है जो जनजातियों द्वारा किया जाता है।

⦿ भीतर कणिका नेशनल पार्क उड़ीसा में है। यहाँ मैंग्रोव वनों की कई प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यहाँ कछुए की चारों प्रजातियाँ ओलिव रिडले कछुआ, ग्रीन-सी कछुआ; होक्सविल कछुआ एवं लेदरबैंक कछुआ पायी जाती है। यहाँ विश्व का सबसे बड़ा ओलिव रिडले कछुआ का प्रजनन स्थल है।

⦿ राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित केवलादेव घाना नेशनल पार्क को पक्षियों का स्वर्ग कहा जाता है। यहाँ साइबेरिया सारस प्रजनन हेतु प्रवास करते हैं। यहाँ से दो नदियाँ- बाणगंगा एवं गंभीरी प्रवाहित होती हैं।

⦿ सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित है।

⦿ विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय पार्क कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय पार्क मणिपुर राज्य के इंफाल एवं विष्णुपुर जिले में स्थित है। इसे 1977 में राष्ट्रीय पार्क घोषित किया गया था। इस पार्क का प्रमुख जीव अति संकटग्रस्त संगाई (मणिपुरी हिरण) हैं। रामसर अभिसमय के तहत् इसे अन्तर्राष्ट्रीय महत्व का आर्द्रस्थल घोषित किया गया है।

प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान/अभ्यारण्य

राष्ट्रीय उद्यान/अभयारण्य राज्य प्रमुख वन्यजीव प्राणी
पलामू (बेतला) अभयारण्य झारखंड हाथी, हिरण, तेंदुआ, सांभर, जंगली सुअर
दाल्मा वन्य जीव अभयारण्य झारखंड हाथी, तेंदुआ, हिरण, भालू, जंगली सुअर
हजारीबाग वन्य जीव अभयारण्य झारखंड भालू, तेंदुआ, चीतल, सांभर, जंगली सुअर
कैमूर वन्य जीव अभयारण्य बिहार बाघ, नीलगाय, घड़ियाल, सांभर, तेंदुआ
गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात शेर, सांभर, तेंदुआ, जंगली सुअर
नल सरोवर अभयारण्य
गुजरात जल-पक्षी
कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखण्ड हाथी, बाघ, चीता, हिरण, भालू, नीलगाय, सांभर, जंगली सुअर
दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश बाघ, सांभर, नीलगाय, तेंदुआ, हिरण
चन्द्रप्रभा अभयारण्य उत्तर प्रदेश भालू, नीलगाय, तेंदुआ, सांभर
बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक हाथी, तेंदुआ, हिरण, चीतल, सांभर
भद्रा अभयारण्य कर्नाटक भालू, हाथी, सांभर, तेंदुआ, हिरण
सोमेश्वर अभयारण्य कर्नाटक जंगली कुत्ता, हिरण, तेंदुआ, सांभर
तुंगभद्रा अभयारण्य कर्नाटक तेंदुआ, चीतल, काला हिरण, चौसिंगा एवं पक्षी
पाखाल वन्य जीव अभयारण्य तेलंगाना तेंदुआ, सांभर, भालू, जंगली सुअर
कावला वन्य जीव अभयारण्य तेलंगाना तेंदुआ, सांभर, भालू, जंगली सुअर, चीतल
मानस राष्ट्रीय उद्यान असम हाथी, भालू, एक सींगवाला गैंडा, लंगूर, हिरण
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम एक सींग वाला गैंडा, जंगली सुअर, भैंसा
घाना पक्षी विहार राजस्थान सांभर, काला हिरण, जंगली सुअर, मुर्गा, घड़ियाल और साइबेरियन क्रेन
रणथम्भौर अभयारण्य राजस्थान बाघ, शेर, तेंदुआ, लकड़बग्घा, भालू, नीलगाय, सांभर
कुंभलगढ़ अभयारण्य राजस्थान नीलगाय, सांभर, भालू, जंगली सुअर
पेंच राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश तेंदुआ, सांभर, चौसिंगा, जंगली सुअर, चीतल
तंसा अभयारण्य महाराष्ट्र तेंदुआ, सांभर, चौसिंगा, जंगली सुअर, चीतल, पक्षी
वोरीविली रा० उद्यान महाराष्ट्र लंगूर, हिरण, सांभर, तेंदुआ, जंगली सुअर
अबोहर अभयारण्य पंजाब जंगली सुअर, हिरण, नीलगाय, काला हंस, कबूतर
चिल्का अभयारण्य ओडिशा क्रेन, जलकौवा, पेलीवन, प्रवासी पक्षी
सिमलीपाल अभयारण्य ओडिशा हाथी, बाघ, तेंदुआ, सांभर, हिरण, मगरमच्छ
वेदान्तगल अभयारण्य तमिलनाडु जलीय पक्षी
इंदिरा गाँधी अभयारण्य तमिलनाडु हाथी, बाघ, चीतल, तेंदुआ, सांभर, रीछ, भालू, जंगली कुत्ता, लंगूर
मुदुमलै अभयारण्य तमिलनाडु हाथी, तेंदुआ, सांभर, हिरण, जंगली कुत्ते
डाम्फा अभयारण्य मजोरम कोबरा, बिल्ली, फीजेंट
पेरियार अभयारण्य केरल हाथी, तेंदुआ, सांभर, हिरण, भालू, नीलगाय, जंगली सुअर
पराम्बिकुलम अभयारण्य केरल हाथी, सांभर, नीलगाय, जंगली सुअर, हिरण, तेंदुआ
कान्हा किसली रा० उद्यान मध्य प्रदेश बाघ, चीतल, तेंदुआ, सांभर, बारहसिंगा
पंचमढ़ी अभयारण्य मध्य प्रदेश बाघ, तेंदुआ, सांभर, नीलगाय, चीतल, हिरण, भालू, जंगली भैंसा
डाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान जम्मू-कश्मीर तेंदुआ, काला भालू, लाल भालू, हिरण, इंगुल
किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान जम्मू-कश्मीर काला हिरण, जंगली याक, तिब्बती गधा, पहाड़ी तेंदुआ
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश बाघ, तेंदुआ, सांभर, भालू, नीलगाय, सुअर, तीतर
नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक हाथी, तेंदुआ, सांभर, भालू, चकोर, तीतर
पखुई वन्य जीव अर्भ अरुणाचल प्रदेश हाथी, हिरण, अजगर, सांभर
सुल्तानपुर झील अभयारण्य
हरियाणा विभिन्न जलपक्षी
रोहिला राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश कस्तूरी हिरण, भूरा भालू, पहाड़ी मुर्गा, पहाड़ी तेंदुआ
सुन्दरवन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल बाघ, हिरण, मगरमच्छ
भगवान महावीर उद्यान गोवा हिरण, चूहा, साही, सांभर
नोंगरवाइलेम अभयारण्य मेघालय हाथी, बाघ, हिरण, सांभर, भालू
कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान मणिपुर हिरण, जंगली बकरी, विभिन्न जल पक्षियाँ

भारत के प्रमुख पक्षी विहार

नाम जनपद स्थापना वर्ष
नवाबगंज पक्षी विहार उन्नाव 1984
समसपुर पक्षी विहार रायबरेली 1987
लाख-बहाशी पक्षी विहार कन्नौज 1988
सांडी पक्षी विहार हरदोई 1990
बखीरा पक्षी विहार संत कबीर नगर 1990
ओखल पक्षी विहार गाजियाबाद एवं गौतम बुद्ध नगर 1990
समान पक्षी विहार मैनपुरी 1990
पार्वती अरगा पक्षी विहार गोंडा 1990
विजय सागर पक्षी विहार हमीरपुर 1990
पटना पक्षी विहार एटा 1990
सुरहाताल पक्षी विहार (लोक नायक पक्षी विहार) बलिया 1991
सुर-सरोवर पक्षी विहार आगरा 1991
भीमराव अम्बेडकर पक्षी विहार (बेंतीलाल पक्षी विहार) प्रतापगढ़ 2003

यह भी देखें
LATEST JOB श्रोत- अमर उजाला अखबार
New Vacancy श्रोत- अमर उजाला अखबार ( आज की नौकरी ) CLICK HERE

पुस्तके ( BOOKS )
भारत का प्राचीन इतिहास CLICK HERE
भारत का मध्यकालीन इतिहास CLICK HERE
भारत का आधुनिक इतिहास CLICK HERE
विश्व इतिहास CLICK HERE
सामान्य ज्ञान CLICK HERE
भारतीय संविधान CLICK HERE
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी CLICK HERE
भारतीय अर्थव्यवस्था CLICK HERE
कंप्यूटर CLICK HERE
खेल कूद CLICK HERE
भूगोल CLICK HERE
भारत का भूगोल CLICK HERE
भौतिक विज्ञान CLICK HERE

⦿ दोस्तों अगर आप लोगो को यह जानकारी अच्छी ,महत्वपूर्ण लगी तो कृपया अपने दोस्तों के साथ जरूर share करे ।