भारत में परिवहन

नमस्कार दोस्तों Sarkaripen.com में आप लोगो का स्वागत है क्या आप भारत में परिवहन की जानकारी पाना चाहते है , आज के समय किसी भी नौकरी की प्रतियोगिता की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण विषय है तथा Bharat me parivahan in hindi की जानकारी होना बहुत आवश्यक है इसलिए आज हम Bharat me parivahan विषय के बारे में बात करेंगे । निचे Transportation in india की जानकारी निम्नवत है ।

Bharat me parivahan,Transportation in india,भारत में परिवहन
Transportation in india

सड़क परिवहन

भारत का लगभग 54.83 लाख किलोमीटर का सड़क नेटवर्क विश्व का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग एवं अन्य सड़कें शामिल हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग

⦿ इसके निर्माण, प्रबन्धन एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी भारत सरकार द्वारा निभायी जाती है। इनका नियंत्रण केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है। यह सम्पूर्ण देश के सड़कों के कुल लम्बाई का लगभग 1.9% है, जो सड़क परिवहन का लगभग 40% यातायात सम्पन्न कराती है।

⦿ वर्तमान समय में भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 है। इस हाईवे का पुराना नाम NH-7 था। यह राजमार्ग भारत के उत्तर (श्रीनगर, जम्मू कश्मीर) से भारत के दक्षिणी छोर (कन्याकुमारी, तमिलनाडु) तक जाता है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की लम्बाई 3745 किमी. हैं। यह राजमार्ग जम्मू-कश्मीर से शुरू होकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगना, आन्ध्र प्रदेश व कर्नाटक से गुजर कर तमिलनाडु जाता है। यह सभी राज्य क्रम में दिये गये है। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में निम्न पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं—
NH-1A श्रीनगर से पंजाब
NH-1 पंजाब हरियाणा से दिल्ली तक
NH-2 दिल्ली से आगरा तक
NH-3 आगरा से ग्वालियर तक
NH-75 व NH-26 ग्वालियर से झाँसी
NH-7 झाँसी से नागपुर, निजामाबाद, हैदराबाद, बंगलुरु, मदुरै जैसे शहरों से कन्याकुमारी तक

⦿ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 और 2 को सम्मिलित रूप से ग्रांड ट्रंक रोड (G.T. Road) कहा जाता है।

नोट: जीरो माइल स्टोन ब्रिटिश द्वारा नागपुर में स्थापित किया गया था, जिसका प्रयोग सभी दूरियों को मापने के लिए करते हैं।

कुछ प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग कहाँ से कहाँ तक कुल लम्बाई ( किमी. )
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 दिल्ली-पाक सीमा तक 1,226
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 दिल्ली-कोलकत्ता 1,490
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-3 आगरा-मुंबई 1,161
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-4 मुंबई-चेन्नई 1,415
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-5 कोलकाता-चेन्नई 1,610
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-6 कोलकाता-मुंबई 1,945
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 वाराणसी-कन्याकुमारी 2,369
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 दिल्ली-जयपुर-मुंबई 2,058

⦿ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1A में जवाहर सुरंग स्थित है। यह राजमार्ग जालंधर से जम्मू व श्रीनगर होते हुए उरी तक जाती है। जम्मू व श्रीनगर को जोड़ने वाले बनिहाल दरें में ही जवाहर सुरंग स्थित है।

⦿ जम्मू एवं श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH44) में स्थित 9.2 किमी. लंबी चेनानी-नाशरी सुरंग देश की सबसे लंबी सड़क सुरंग है। यह एशिया की सबसे लंबी विदिशात्मक राजमार्ग सुरंग है। यह सुरंग जम्मू व कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित चेनानी को रामवन जिले में स्थित नाशरी से जोड़ती है। इस सुरंग के बन जाने से जम्मू एवं श्रीनगर के बीच की यात्रा में लगने वाला समय दो घंटे तक कम हो जाएगा।

⦿ भारत का सबसे लंबा केबल सेतु गुजरात राज्य के भरूच जिले में नर्मदा नदी पर है, जिसका निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग-8 के अहमदाबाद-मुंबई खंड पर यातायात को सुगम बनाने हेतु किया गया है।

⦿ भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 47-A (लं. 6km) है। यह केरल के बेम्बानद झील में स्थित वेलिंगटन द्वीप में है।

⦿ राष्ट्रीय राजमार्ग-15 राजस्थान के मरुस्थल से होकर गुजरता है। इससे जुड़े शहरों का क्रम है- पठानकोट-अमृतसर-भटिन्डा-गंगानगर-बीकानेर-जैसलमेर-बाड़मेर-समाखियाली।

⦿ स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के अंतर्गत 5846 किमी. लम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा चार महानगरों दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई व कोलकाता को जोड़ा गया।

⦿ राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत बनने वाली उत्तर दक्षिण गलियारा से श्रीनगर को कन्याकुमारी से तथा पूर्व-पश्चिम गलियारा से सिलचर को पोरबंदर से जोड़ा गया। इसकी कुल लंबाई 7,522 (स्रोत: भारत-2015) किमी. है।

राज्य राजमार्ग

⦿ इसका निर्माण एवं रख-रखाव की जिम्मेवारी राज्य सरकार की होती है। राज्यों के राजमार्ग की लम्बाई वर्तमान में 176,166 किमी. है। (स्रोत: भारत-2015)

⦿ भारत में सड़कों का सर्वाधिक घनत्व केरल (5,268.69 किमी. प्रति 1,000 वर्ग किमी. क्षेत्रफल) में तथा सबसे कम जम्मू कश्मीर में है। केन्द्र शासित प्रदेशों में सर्वाधिक सड़क घनत्व दिल्ली (19,931.89 किमी. प्रति 1,000 वर्ग किमी. क्षेत्रफल)। (दूसरा स्थान- चंडीगढ़)

⦿ राज्यों में सड़क मार्ग की लम्बाई में प्रथम स्थान महाराष्ट्र का है।

⦿ सड़क निर्माण क्षेत्र में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने "बनाओ, चलाओ और हस्तांतरित करो" (B.O.T.) की नीति अपनाई ।

⦿ माल परिवहन का लगभग 65% और यात्री परिवहन का 80% सड़कों से ही होता है।

⦿ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 500 की आबादी वाले सभी गाँवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ना है।

⦿ विश्व का सबसे ऊँचा सड़क मार्ग लेह-श्रीनगर मार्ग है, जो काराकोरम दर्रे को पार करता है। इसकी ऊँ. लगभग 3,450 मी. है। 2006 में इसे राष्ट्रीय राजमार्ग-1D (NH-1D) घोषित किया गया।

⦿ भारत 2019 के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 1,15,435 किमी. है (राज्यमार्गों की राज्यवार सूची का जोड़)।

भारत का सड़क जाल भारत ( 2018 के अनुसार )
सड़क वर्ग लम्बाई ( किमी. ) कुल सड़क लम्बाई का प्रतिशत
राष्ट्रीय राजमार्ग 1,03,933 1.9
राज्यों के राज्यमार्ग 1,61,487 2.95
अन्य सड़कें 52,07,044 95.15
कुल 54,72,464 100

नोट: सीमावर्ती सड़कों का निर्माण एवं प्रबंधन सीमा सड़क विकास बोर्ड द्वारा किया जाता है। सीमा सड़क संगठन की स्थापना 1960 ई. में हुई थी। अपने गठन के समय से लेकर मार्च, 2001 ई. तक संगठन ने 29,139 km लम्बी सड़कों का निर्माण व 34,306 km लम्बी सड़कों को पक्का करने का कार्य पूरा किया है। यह संगठन कुल मिलाकर 17,435 km लम्बी सड़कों का रख-रखाव करता है।

⦿ एशिया का सबसे बड़ा रोप वे (रज्जुमार्ग) गढ़वाल में जोशीमठ एवं ऑली को जोड़ता है, जिसकी लम्बाई 500 मीटर है।

रेल परिवहन

⦿ भारतीय रेल एशिया की सबसे बड़ी तथा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है।

⦿ भारत में सर्वप्रथम रेल व्यवस्था की शुरुआत अप्रैल, 1853 में मुम्बई से थाणे (34 किमी.) के बीच प्रारंभ हुई थी ।

⦿ देश में तीन प्रकार की रेल लाइनें- बड़ी लाइन , मीटर गेज तथा नैनो गेज है जिनके पटरियों की चौड़ाई क्रमशा: 1.676 मीटर , 1.00 मीटर तथा 0.610 मीटर है।

⦿ विश्व की सबसे पहली रेलगाड़ी 1825 ई. में स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच चली थी। इसके बाद 1830 में लिवरपूल और मैनचेस्टर को आपस में रेलमार्ग से जोड़ दिया गया।

⦿ भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च, 1905 ई. में की गयी थी।

⦿ रेल वित्त को वर्ष 1924-25 ई. के बाद एटवर्थ कमिटी की सिफारिश पर सामान्य राजस्व से अलग किया गया। भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण 1950 ई. में हुआ। 2017 में रेल बजट को केन्द्रीय बजट में मिला दिया गया है।

⦿ भारतीय रेल प्रशासन तथा प्रबन्ध की जिम्मेवारी रेलवे बोर्ड पर है। रेलवे को 17 मंडलों में (जो पहले 9 था) बाँटा गया है। प्रत्येक मंडल का प्रधान महाप्रबंधक होता है।

भारत के रेल मंडल एवं उनके मुख्यालय
रेल मंडल मुख्यालय
उत्तर रेलवे नई दिल्ली
दक्षिण रेलवे चेन्नई
मध्य रेलवे मुम्बई (C.S.T)
द. -पूर्व रेलवे कोलकाता
उ. पूर्वी सी. रेलवे मालेगांव
उ.-मध्य रेलवे इलाहाबाद
द.प. रेलवे हुबली
पूर्व. तट. रेलवे भुवनेश्वर
पश्चिम रेलवे चर्च गेट मुम्बई
पूर्व रेलवे कोलकाता
द.-मध्य रेलवे सिकन्दराबाद
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर
प.-मध्य रेलवे जबलपुर
उ.-प. रेलवे जयपुर
द. -पूर्व-मध्य रेलवे बिलासपुर
कोलकाता मेट्रो रेल कोलकाता

⦿ देश में सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी विवेक एक्सप्रेस (नवम्बर, 2011 से) है, जो डिब्रूगढ़ (असम) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) जाती है। इस दौरान वह 4286 km दूरी तय करती है। इससे पूर्व हिमसागर एक्सप्रेस जो जम्मू तवी से कन्याकुमारी (3726 km) जाती है, सबसे लंबी दूरी तय करनेवाली रेलगाड़ी थी ।

⦿ नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन व आगरा कैंट स्टेशन के बीच 5 अप्रैल, 2016 से चलाई गई गतिमान एक्सप्रेस देश में सर्वाधिक गति से चलने वाली रेलगाड़ी है। यह दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 100 मिनट में तय करने के लिए 160 किमी. प्रति घंटा तक की गति प्राप्त करती है। इस रेलगाड़ी में एयर होस्टेस की तर्ज पर रेल परिचारिकाओं (Train Hostess) की तैनाती सभी कोचों में की गई है। इसके पहले सबसे तेज रफ्तार वाली रेलगाड़ी दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस थी ।

नोट: विश्व का सबसे लम्बा रेलमार्ग ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग है, जो लेनिनग्राड से ब्लाडीवॉस्टक तक 9,438 किमी. लम्बा है।

⦿ भारतीय रेल व्यवस्था के अन्तर्गत 31 मार्च, 2017 तक कुल 67,368 किमी. लम्बा रेलमार्ग बिछा हुआ था। इसमें दोहरा बहुपथ रेलमार्ग की लम्बाई 21, 237 किमी. (कुल का 31.85% ) एवं विद्युतकृत रेलमार्ग की लम्बाई 25,367 किमी. (कुल का 37.65%) है।

⦿ भारत में पहली विद्युत ट्रेन बॉम्बे वी.टी. एवं कुर्ला हार्वर के बीच 3 फरवरी, 1925 को चली थी।

⦿ बिजली से चलने वाली प्रथम सवारी गाड़ी डेक्कन क्वीन थी, जो बम्बई एवं पुणे के मध्य चली थी। (1 जून 1930)

⦿ अब तक काम आने वाला विश्व का सबसे पुराना भाप इंजन फेयरी क्वीन है।

⦿ 1 मार्च, 1969 को पहली राजधानी एक्सप्रेस रेलगाड़ी नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चली थी।

⦿ भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस लाहौर-अटारी के मध्य एवं थार एक्सप्रेस मुनाबाओ (बाड़मेर)-खोखरापार (सिन्ध) के मध्य चलती है।

⦿ 14 अप्रैल, 2008 को मैत्री एक्सप्रेस चितपुर-ढाका के बीच चलाई गयी।

⦿ 1 अगस्त, 1994 से रेलगाड़ी बीमा योजना लागू की गई।

⦿ कोंकण रेलवे : यह महाराष्ट्र के रोहा से प्रारंभ होकर गोवा के मडगाँव तक जाती हैं। इसकी ट्रैक की लम्बाई 741 किमी. है। इस रेलमार्ग पर पहली बार रेल परिचालन 26 जनवरी, 1998 ई. को हुआ । इस रेलमार्ग से लाभान्वित होनेवाले राज्य महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक एवं केरल है।

नोट: कोंकण रेलवे की लम्बाई 760 किमी है। यह रेलमार्ग 146 नदियों व धाराओं तथा 2,000 पुलों एवं 91 सुरंगों को पार करता है। इस मार्ग पर सबसे लम्बी सुरंग की लम्बाई 6.5 किमी है। इस उद्यम में कर्नाटक, गोवा एवं महाराष्ट्र राज्य भागीदार हैं।

⦿ कोलकाता मेट्रो रेल : 1972 ई. में बनी यह योजना 1975 ई. से अमल में आयी। दमदम से टॉलीगंज तक इस भूमिगत रेलमार्ग की कुल लम्बाई 16.45 किमी है। कोलकाता मेट्रो रेल की शुरुआत 24 अक्टूबर, 1984 ई. को हुई ।

⦿ दिल्ली मेट्रो रेल : यह परियोजना जापान व कोरिया की कंपनियों के सहयोग से बनायी गयी है। इसके अन्तर्गत सबसे पहली रेल सेवा 25 दिसम्बर, 2002 ई. को तीस हजारी से शाहदरा के बीच चलाई गयी ।

⦿ बंगलुरु मेट्रो रेल : इसकी शुरुआत 20 अक्टूबर, 2011 ई. से नम्मा मेट्रो (Namma Metro) के नाम से शुरू हुई। इसके ढाँचागत सुविधाओं का विकास जापान के सहयोग से किया गया है।

⦿ मुम्बई मेट्रो रेल : इसकी शुरुआत 8 जून, 2014 ई. को हुई।

⦿ मुम्बई में मोनो रेल : स्वतंत्र भारत में मोनो रेल सर्वप्रथम मुम्बई में संचालित की गई है, जहाँ इसका शुभारम्भ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने 1 फरवरी, 2014 को किया। सम्पूर्ण परियोजना (19.17 km) शुरू होने पर यह विश्व में दूसरी सर्वाधिक दूरी वाली मोनो रेल परियोजना हो जाएगी। इस संबंध में जापान का 23.8 km लम्बा ओसाका मोनो रेल कॉरिडोर सबसे लंबा है। 16.9 km लम्बे टोकियो कॉरिडोर का वर्तमान में दूसरा स्थान है।

नोट: अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी, मलेशिया व ऑस्ट्रेलिया के पश्चात् भारत विश्व में सातवा देश हो गया है जहाँ सार्वजनिक परिवहन के साधन के रूप में मोनो रेल की सुविधा उपलब्ध हो गयी है।

⦿ जयपुर, चेन्नई एवं लखनऊ में भी मेट्रो रेल की सेवा शुरू हो गयी है। चण्डीगढ़, भोपाल, गुवाहाटी, पुणे आदि शहरों में भी मेट्रो रेल निर्माणाधीन है।

⦿ विश्व की पहली मेट्रो रेल लंदन में चली थी, जिसकी शुरुआत 10 मई, 1963 ई. को हुई। यह विश्व की दूसरी सबसे लम्बी मेट्रो ट्रेन है। इसकी लंबाई 402 किमी है। चीन की शंघाई मेट्रो विश्व की सबसे लंबी मेट्रो ट्रेन है, इसकी कुल लंबाई 434 किमी है।

⦿ रेल इंजन निर्माण के कारखाने चित्तरंजन, वाराणसी तथा भोपाल में स्थित है। सवारी डिब्बों का निर्माण पेरंबूर (चेन्नई के निकट), कपूरथला, कोलकाता तथा बंगलुरु में किया जाता है। रेलइंजन बनाने का नया कारखाना मधेपुरा (इलेक्ट्रिकल इंजन) एवं मढ़ौरा (डीजल इंजन) (बिहार) में स्थापित किया गया है । पहिया बनाने का कारखाना छपरा (बिहार) एवं रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में स्थापित किया गया है।

नोट: भारत में प्रथम रेलवे विश्व विद्यालय बड़ौदा (गुजरात) में खोलने की घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा की गई है।

⦿ अमृतसर-दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस सीसीटीवी कैमरों से युक्त पहली रेलगाड़ी है। इसका उद्घाटन रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने 8 अप्रैल, 2016 को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया।

⦿ नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस वाई-फाई सुविधा वाली भारत की पहली रेलगाड़ी है।

⦿ गरीबों की लम्बी दूरी की यात्राएँ सुगम बनाने के लिए अनारक्षित कोचों वाली देश की पहली अंत्योदय एक्सप्रेस रेलगाड़ी केरल के एर्नाकुलम से हावड़ा के बीच चलाई गई। (27 फरवरी, 2017)

⦿ अगरतला-अखौरा रेलमार्ग पूरा हो जाने से कोलकाता से अगरतला के बीच की रेलमार्ग की दूरी 1650 किमी से घटकर 560 किमी. रह जाएगी। इस अन्तर्राष्ट्रीय रेलमार्ग का अधिकांश भाग बांग्लादेश में है।

⦿ यूनेस्को द्वारा भारत के 4 भारतीय रेलमार्गों को विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है— 1. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे : उपनाम : ट्रॉय ट्रेन, 2. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल 3. नीलगिरि माउंटेन रेलवे : उपनाम: ब्लू माउंटेन ट्रेन 4. कालका-शिमला रेलवे : उपनाम: ट्रॉय ट्रेन

⦿ भारतीय रेलवे द्वारा 5 अगस्त, 2016 को प्रथम बार रेल गीत (हमें प्यार है भारतीय रेल से.......) अपनाया गया। 3 मिनट के इस गीत को सत्यप्रकाश ने लिखा है और श्रवण के संगीत निर्देशन में उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है।

नोट: महात्मा गाँधी ने कहा था- "भारतीय रेलवे ने विविध संस्कृति के लोगों को एक साथ लाकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया है।"

वायु परिवहन

⦿ भारत में वायु परिवहन की शुरुआत 1911 ई. में हुई, जब इलाहाबाद से नैनी के बीच विश्व की सर्वप्रथम विमान डाक सेवा का परिवहन किया गया ।

⦿ 1933 ई. में इण्डियन नेशनल एयरवेज कं. की स्थापना हुई। 1953 ई. में सभी वैमानिक कम्पनियों का राष्ट्रीयकरण करके उन्हें दो नवनिर्मित निगमों के अधीन रखा गया— 1. भारतीय विमान निगम 2. एयर इंडिया।

⦿ एयर इंडिया का मुख्यालय- नई दिल्ली, निगमित कार्यालय- मुंबई, शुभंकर (Mascot)-महाराजा तथा प्रतिक चिन्ह- उड़ते हुए हंस में नारंगी रंग का कोणार्क चक्र  है।

⦿ भारतीय विमान निगम (Indian airlines) देश के आंतरिक भागों के अतिरिक्त समीपवर्ती देश नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, व अफगानिस्तान को सेवाएँ उपलब्ध कराता है।

⦿ एयर इंडिया विदेशों के लिए सेवाएँ उपलब्ध कराता है।

⦿ 1981 ई. में देश में घरेलू उड़ान के लिए वायुदूत नामक तीसरे निगम की स्थापना की गयी थी, जिसका बाद में भारतीय विमान निगम में विलय हो गया ।

⦿ 24 अगस्त, 2007 ई. को सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनियाँ एयर इंडिया एवं भारतीय विमान निगम (इंडियन एयरलाइंस) का विलय हो गया। यह दोनों कंपनियाँ अब नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (NACIL) के नाम से कार्यरत हो गयी है। कंपनी का ब्रांड नाम 'एयर इण्डिया' है ।

⦿ भारतीय विमानपत्तनम प्राधिकरण का गठन 1 अप्रैल, 1995 ई. को किया गया था । प्राधिकरण देश में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, घरेलू हवाई अड्डे और नागरिक विमान टर्मिनलों का प्रबन्धन करता है।

देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे
नाम स्थान
इन्दिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली
छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुम्बई
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकाता
अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चेन्नई
बाबा साहेब अम्बेदकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नागपुर
सरदार बल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद
गोपीनाथ बारडोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गुवाहाटी
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर
त्रिवेन्द्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तिरुअनन्तपुरम
कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोझीकोड
शेख अलआलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा श्रीनगर
राजीव गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हैदराबाद
कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोच्चि
वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पोर्ट ब्लेयर
दाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गोवा
कैम्पेगोड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंगलुरु
मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा * मंगलुरु
देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इंदौर
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जयपुर
कोयम्बटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा * कोयम्बटूर
तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा * तिरुचिरापल्ली
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा * वाराणसी

नोट: * तारांकित घरेलु हवाई अड्डों को अक्टूबर, 2012 में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा मिला।

जल परिवहन

⦿ केन्द्रीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थापना 1987 ई. में की गयी थी। इसका मुख्यालय कोलकाता में है। देश के जलमार्गों को दो भागों में बाँटा गया है—

1. आन्तरिक जलमार्ग : यह परिवहन नदियों, नहरों एवं झीलों के द्वारा होता है। हल्दिया से इलाहाबाद तक जलमार्ग को 22 अक्टूबर, 1986 को राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 घोषित किया गया।

2. सामुद्रिक जलमार्ग : इस दृष्टि से भारत का सम्पूर्ण प्रायद्वीपीय तटीय भाग काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। देश की मुख्य भूमि की 5,600 किमी. लम्बी तटरेखा पर 13 बड़े एवं 185 छोटे व मंझोले बन्दरगाह स्थित हैं।

राष्ट्रीय जलमार्ग
जलमार्ग कहाँ से कहाँ तक लम्बाई ( किमी. )
एन. डब्ल्यू.-1 इलाहाबाद से हल्दिया 1,620
एन. डब्ल्यू.-2 सादिया से धुबरी पट्टी 891
एन. डब्ल्यू.-3 कोल्लम से कोट्टापुरम 205
एन. डब्ल्यू.-4 काकीनाड़ा से मरक्कानम 1,095
एन. डब्ल्यू.-5 तलचर से धमरा 623
एन. डब्ल्यू.-6 लखीपुर से भांगा 121 ( प्रस्तावित )

⦿ भारत में 111 राष्ट्रीय जलमार्ग हैं।

⦿ देश का सबसे बड़ा बन्दरगाह मुम्बई में है। बड़े बंदरगाहों का नियंत्रण केन्द्र सरकार करती है, जबकि छोटे बन्दरगाह संविधान की समवर्ती सूची में शामिल हैं, जिनका प्रबन्धन संबंधित राज्य सरकार करती है।

⦿ देश का सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक बन्दरगाह विशाखापत्तनम है। यह भारत का सबसे गहरा बंदरगाह है। यह डॉल्फिन नोज नामक चट्टान पीछे है।

⦿ गुजरात स्थित कांडला एक ज्वारीय बन्दरगाह है। यह मुक्त व्यापार क्षेत्र वाला बंदरगाह है।

⦿ कोलकाता नदीय प्रकार का बंदरगाह है।

⦿ चेन्नई एक कृत्रिम बंदरगाह है। यह भारत का सबसे प्राचीन बंदरगाह है।

⦿ सेतु समुद्रम शिप कनाल प्रोजेक्ट से चेन्नई और तूतीकिरन के बीच 434 समुद्री मील दूरी कम होने की संभावना है।

⦿ कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की स्थापना 1972 ई. में हुई थी। इसका मुख्यालय कोच्चि (केरल) है । यह देश का जहाज निर्माण और मरम्मत का सबसे बड़ा क्षमता वाला शिपयार्ड है।

भारत के प्रमुख बड़े बंदरगाह
नाम राज्य/केंद्र शासित प्रदेश नदी / खाड़ी एवं समुद्र
कोलकाता पश्चिम बंगाल  हुगली नदी
मुंबई महाराष्ट्र अरब सागर
चेन्नई तमिलनाडु बंगाल की खाड़ी
कोच्चि केरल अरब सागर
विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश बंगाल की खाड़ी
पारादीप ओडिशा बंगाल की खाड़ी
तूतीकोरिन तमिलनाडु बंगाल की खाड़ी
मार्मागोवा गोवा अरब सागर
कांडला गुजरात अरब सागर
न्यू मंगलुरु कर्नाटक अरब सागर
न्हावाशेवा ( जे. एल. नेहरू ) महाराष्ट्र अरब सागर
एन्नौर तमिलनाडु बंगाल की खाड़ी
पोर्ट ब्लेयर अंडमान बंगाल की खाड़ी

नोट: दाहेज (गुजरात) देश का प्रथम बन्दरगाह है, जो रासायनों के निपटान हेतु स्थापित किया गया है। इसलिए इसे रसायन बन्दरगाह नाम दिया गया है।

यह भी देखें
LATEST JOB श्रोत- अमर उजाला अखबार
New Vacancy श्रोत- अमर उजाला अखबार ( आज की नौकरी ) CLICK HERE

पुस्तके ( BOOKS )
भारत का प्राचीन इतिहास CLICK HERE
भारत का मध्यकालीन इतिहास CLICK HERE
भारत का आधुनिक इतिहास CLICK HERE
विश्व इतिहास CLICK HERE
सामान्य ज्ञान CLICK HERE
भारतीय संविधान CLICK HERE
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी CLICK HERE
भारतीय अर्थव्यवस्था CLICK HERE
कंप्यूटर CLICK HERE
खेल कूद CLICK HERE
भूगोल CLICK HERE
भारत का भूगोल CLICK HERE
भौतिक विज्ञान CLICK HERE

⦿ दोस्तों अगर आप लोगो को यह जानकारी अच्छी ,महत्वपूर्ण लगी तो कृपया अपने दोस्तों के साथ जरूर share करे ।